मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत 57 बालक-बालिकाओं का चयन

आलीराजपुर,  मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी “मां तुझे प्रणाम योजना” के अंतर्गत जिले के पात्र बालक-बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव यात्रा पर निःशुल्क भेजे जाने हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार संपन्न की गई।

चयन प्रक्रिया के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री संतरा निनामा, जिला शिक्षा अधिकारी सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। योजना के अंतर्गत चयन के लिए जिले से कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए थे। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले से 60 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाना है।

प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा शासन द्वारा निर्धारित पात्रता, नियमों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर परीक्षण किया गया। दस्तावेजों एवं पात्रता संबंधी परीक्षण के उपरांत 57 बालक-बालिकाओं का चयन नियमानुसार किया गया है। शेष पात्र अभ्यर्थियों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता की पूर्ति होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

चयन समिति द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की गई। योजना का उद्देश्य युवाओं को देश एवं विदेश के महत्वपूर्ण स्थलों का अनुभव प्रदान कर उनमें राष्ट्रभक्ति, साहस, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सरोकार की भावना को प्रोत्साहित करना है।

 

Next Post

अश्वगंधा मूल अर्क के सेवन से लिवर-किडनी को नुकसान नहीं: आयुष मंत्रालय

Mon Sep 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) आयुष मंत्रालय ने कहा कि 24 सप्ताह तक मानकीकृत अश्वगंधा मूल अर्क के दैनिक सेवन से लिवर या किडनी को नुकसान होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। आयुष मंत्रालय ने आज बताया कि 1200 स्वस्थ वयस्कों पर किये गये एक बहु-केंद्रित, रैंडमाइज्ड, डबल-ब्लाइंड और प्लेसीबो-नियंत्रित […]

You May Like