जयवर्धन सिंह का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

भोपाल। पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एडॉप्टेड बाय शिक्षा तारू, भोपाल शाखा में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के साथ सादगी एवं सेवा भाव से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं स्टेशनरी किट वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा में सफलता की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि किसी विशेष अवसर की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों के साथ साझा करने में है। आयोजकों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों की सहायता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सामाजिक सेवा है।

कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक-13 के युवा नेता अनस पठान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीराज यादव, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, छात्र नेता नमन ठाकुर, अभिजीत ठाकुर, विश्वास जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जयवर्धन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

 

 

Next Post

समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीदी में विसंगतियों को लेकर किसान संघ का ज्ञापन

Fri Jul 10 , 2026
सतना: ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, सतना महाकौशल प्रांत ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा भारतीय किसान संघ का कहना है कि वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी के […]

You May Like