महू के बामणिया कुंड में मेडिकैप्स कॉलेज का छात्र डूबा

महू: बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बामणिया कुंड में नहाते समय एक छात्र डूब गया. वह अपने दोस्तों के साथ कुंड घूमने आया था. छात्र का नाम नैतिक बताया जा रहा है. वह कुंड में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया, लेकिन बाहर नहीं निकल पाया. शाजापुर का रहने वाला नैतिक महू के पास मेडिकैप्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था.

बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि 19 वर्षीय छात्र नैतिक पुत्र उमेश अपने दोस्तों के साथ बामणिया कुंड आया था और नहाते समय गहरे पानी में डूब गया. घटना स्थल पर ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश जारी है. गौरतलब है कि इस कुंड में पहले भी नहाने के दौरान कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रशासन ने इस क्षेत्र को प्रतिबंधित भी कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां पहुंच जाते हैं.

Next Post

फुटबॉल फील्ड पर रचा जाएगा इतिहास, इस भारतीय टीम के खिलाफ खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो!

Thu Nov 6 , 2025
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द ही भारत की एक टीम के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुकाबले को लेकर बड़ी तैयारी चल रही हैं। भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर्स में शुमार पुर्तगाल के […]

You May Like