
इंदौर. चन्द्रवती गंज थाना इलाके में मारपीट और हमले की एक घटना सामने आई है। फरियादी केशव पिता रघुवीर वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर पड़ोसी सुरेश पिता कन्हैया लाल वर्मा से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि सुरेश ने केशव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
