चावल महँगा, दालों-खाद्य तेलों में घटबढ़, गुड़-चीनी में तेजी

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के दाम बढ़ गये जबकि गेहूं टिकाव रहा। गुड़ और चीनी के भाव भी चढ़े। खाद्य दालों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 20 रिंगिट की मजबूती के साथ 4,274 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। अमेरिका में सोया तेल वायदा में 0.27 प्रतिशत की तेजी रही और यह 56.14 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर 3,830.09 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गयी। वहीं, गेहूँ 2,824.23 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर स्थिर रहा। आटा भी 3,281.24 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

सरसों तेल औसतन 42 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। मूँगफली तेल भी करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा। सोया तेल करीब 20 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वनस्पति करीब 47 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 29 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। पाम ऑयल के दाम 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े।

दाल-दलहनों में तेजी रही। दलहन बाजार में मसूर दाल में औसतन 16 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी। चना दाल के दाम लगभग स्थिर रहे। तुअर दाल 13 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव चार रुपये प्रति क्विंटल टूट गया जबकि दाल मूँग तीन रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ का औसत भाव करीब 35 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। चीनी भी सात रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।

 

Next Post

आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

Tue Jul 29 , 2025
न्यूयॉर्क, 29 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ ने मंगलवार को जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) अपडेट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत रहेगी। पहले […]

You May Like

मनोरंजन