राजस्व अमले के साथ अब मैदान में इंजीनियरों को उतारा

जबलपुर: शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को और अधिक आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने अब एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस वित्तीय वर्ष में संपत्तिकर के साथ-साथ जलकर की भी शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता, सड़कों के रखरखाव और निर्बाध जल आपूर्ति के लिए राजस्व का समय पर आना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल, अस्पताल, शॉपिंग मॉल और बड़े अपार्टमेंट्स पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि निगम का लक्ष्य केवल कर वसूली नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे शहर के विकास कार्यों में फंड की कमी न आए।
बकायेदारों पर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही
निगमायुक्त ने उन संस्थानों और बड़े उपभोक्ताओं को कड़ा संदेश दिया है जो बार-बार सूचना देने के बाद भी जल शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। निर्देशों के अनुसार लंबे समय से बकाया होने पर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जाएगी। गंभीर मामलों में नियमों के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संवर रहे हैं शहर के जल स्रोत

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर की जल संरचनाओं के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना पर कार्य शुरू कर दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अभियान की विस्तृत समीक्षा की और जल संचयन की दिशा में कई बड़े […]

You May Like