नपा में तांडव से अनजान महाराज: अपनों की जंग पर सिंधिया की ना ने सबको चौंकाया

गुना: बीते 4 साल से राजनीति का अखाड़ा बनी गुना नगरपालिका में किस तरह तांडव मचा हुआ है, इस बारे में शहर का बच्चा-बच्या भली-भांति परिचित है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गुना सहित तीन जिलों की 8 विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार बताने और समझाने वाले केंदीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया नगरपालिका गुना में आए दिन मचने वाले भूचाल से पूरी तरह अंजान है।
दरअसल, गुना जिले के तीन दिनी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंथिया कलेक्ट्रेट में एक प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। कुछ पस्कारों ने सिंधिया को नगरपालिका में मचने वाले घमासान के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी तक नहीं है।

यहां तक कि पत्रकारों ने स्पष्ट बताया कि गुना नगरपालिका में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और पार्षदों का बहुमत होने के बबावजूद आए दिन प्रस्ताव ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो जाते हैं। नहीं अनुशासन के चलते को पार्टी से निलंबित तक किया जा चुका है।

लेकिन सिंधिया ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनके जवाब से पत्रकार में हैरान रह गए और एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास से लेकर प्रशासनिक तालमेल तक पर बेबाकी से स्पष्ट किया कि बाधा बनने वाली विसंगतियों पर निर्णय लिए जाएंगे। शहर की बहुप्रतीक्षित यातायात नगर, रिंग रोड और मालगोदाम के मुद्दे पर सिंधिया ने कहा कि इन परियोजनाओं में देरी के पीछे कई बड़े रहस्य हैं।

माल गोदाम को महगदा शिफ्ट करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि मामला रेलवे केसंज्ञान में लाया जा चुका है और इस पर तेजी से कार्यवाई की उम्मीद है।शिविर में लगेगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर
जिले में कृषि और सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने बताया कि निर्माण प्रस्तावित है। निवाड़ी, पोटी औरों में बांध बनने से हजारों हेक्टेयर जमीन जिससे स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा।

Next Post

75 की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री एमी मैडिगन ने रचा इतिहास, 40 साल के लंबे इंतजार के बाद जीता करियर का पहला ऑस्कर, स्पीच में कहा- 'ऑल द डॉग्स'

Mon Mar 16 , 2026
हैदराबाद | 98वें ऑस्कर अवार्ड्स की शाम हॉलीवुड अभिनेत्री एमी मैडिगन के लिए बेहद भावुक और ऐतिहासिक रही। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने फिल्म ‘वेपन्स’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री’ का अपना पहला ऑस्कर जीता। मैडिगन के लिए यह जीत इसलिए खास है क्योंकि उनके पहले नामांकन (1985) और पहली […]

You May Like