नया माना और तिलक सिंदूर में BSNL नेटवर्क शुरू, ग्रामीणों को राहत

इटारसी। जमानी क्षेत्र के विस्थापन गांव नया माना में एक वर्ष से अधूरा पड़ा भारत संचार निगम लिमिटेड का नेटवर्क आखिरकार शुरू हो गया। शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीण सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा से दिए गए लाइव संबोधन से जुड़े। प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों को इस सुविधा के लिए बधाई दी।

स्थानीय निवासी विनोद वारिवा ने बताया कि अब तिलक सिंदूर पहाड़ी क्षेत्र तक भी नेटवर्क की सुविधा पहुंच जाएगी। अब तक ग्रामीणों को फोन लगाने के लिए पहाड़ी पर जाना पड़ता था और आपात स्थितियों में एम्बुलेंस व प्रशासनिक सेवाएं नहीं मिल पाती थीं। नेटवर्क शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं और आपसी संवाद में आसानी होगी। यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान को सुदूर जंगलों तक ले जाने में अहम साबित होगी।

 

Next Post

देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने उमड़ रही भीड़

Sun Sep 28 , 2025
शाहगंज। नगर में जगह-जगह विराजित की गई मां दुर्गा एवं काली की मनोहारी प्रतिमाएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. नगर के नव जागृति मंच द्वारा मां काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जगदीश मंदिर में शिवा आश्रम समिति द्वारा रखी नौ देवियों […]

You May Like