
अशोकनगर। जिले में एक बार फिर धर्मातंरण का मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए उससे दुष्कर्म किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया यह मामला जैसे ही पुलिस की संज्ञान में आया तो पुलिस ने युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। दरअसल सिटी कोतवाली में मंगलवार को युवती के भाई ने अपनी 18 वर्षीय बहन के रात्रि में बिना बताए घर से कहीं चले जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी ने टीम गठित कर गुमशुदा युवती की तलाश शुरू की तो तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज दो घंटे के भीतर पीडि़ता को सकुशल दस्तयाब किया गया। वहीं पीडिता के कथन के बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ खान एवं आरोपी की मां को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। इस कार्यवाहीं में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक भोजराम भगत, सहायक उप निरीक्षक देशराज सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश कुशवाह, आरक्षक सूरज, राजू रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रूपाली रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
दुष्कर्म के बाद धर्म परितर्वन को बनाया दबाब:
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आसिफ खान निवासी आजाद मोहल्ला द्वारा उसे बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया। वहीं युवक द्वारा विगत लगभग 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था तथा उस पर धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बनाया जा रहा था। इस कृत्य में आरोपी की मां के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा था।
