
तेंदूखेड़ा/दमोह. तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर से 5 किलोमीटर दूर एक ऑटो पलटने से 6 ग्रामीण घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लाया गया. जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है. इस संबंधन जानकारी लेने पर पता चला कि मंगलवार को तेंदूखेड़ा में बाजार लगता है, जिसमें खरीददारी करने के लिए ग्राम बेलधाना के ग्रामीण ऑटो से बाजार करने आ रहे थे, तभी ग्राम पांजी के पास अचानक ऑटो पलट गया. जिससे 6 लोग घायल हो गए. घायलों में चर्तुभुज पिता रघुनाथ उम्र 35, गुड्डीबाई 60 वर्ष, कमलू,ममता, लखन केवट, सीमा केवट, कमलेश केवट, यम 32 वर्ष शामिल है. जिनमें गुड़ीबाई, सीमा को ज्यादा चोट होने पर डाक्टरों ने जबलपुर मेडिकल रेफर किया है. इस संबंध में थाने के एसआई आरके गोस्वामी ने बताया कि ऑटो को जप्त कर लिया है. चालक को भी चोट आई है, वह घटना स्थल से फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
