
छिंदवाड़ा. आबकारी वृत चौरई के अंतर्गत आज चांद क्षेत्र के ग्राम जैतपुर, बीजेपानी और कोटलबर्री में आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 5 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 23 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1110 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस दबिश कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक राजकुमार यदुवंशी एवं सुश्री भारती मरकाम उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त थाना चाँद का पुलिस स्टाफ भी कार्रवाई में शामिल था।
