शादी में गया था परिवार, बदमाश ने फूँक दी कार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल स्टेट स्थित कांचीपुरम कॉलोनी में खड़ी एक व्यापारी की कार को देर रात अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार शहर से बाहर एक शादी समारोह में प्रयागराज गया हुआ था। आगजनी की इस घटना में वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह जल गया है, जिससे लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आशीर्वाद बारात घर के पास रहने वाले अमित चौरसिया (36) चौरसिया प्लास्टिक के संचालक हैं वे 9 मई को अपने परिवार के साथ प्रयागराज एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपनी मारुति एक्स एल 06 क्रमांक एमपी 20 जेड आर 9930 को व्हीकल स्टेट स्थित कांचीपुरम कॉलोनी में अपने मित्र सुमित ठाकुर के घर के सामने पार्क कर दिया था। बीती रात अचानक कार से लपटें उठती देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सुमित ठाकुर और पड़ोसियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पानी डालना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सुमित ने तत्काल इसकी सूचना अमित चौरसिया को फोन पर दी। घटना की जानकारी मिलते ही अमित चौरसिया ने जबलपुर लौटकर देखा कि आगजनी से गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को वारदात को अंजाम देकर सिद्धि विनायक कॉलोनी की ओर भागते हुए देखा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

Next Post

मिशन 2027 के लिए कांग्रेस का मास्टरप्लान: पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों का शंखनाद, कार्यकर्ताओं और वोटरों के बीच फीडबैक अभियान शुरू

Tue May 12 , 2026
नई दिल्ली | कांग्रेस ने पंजाब में अपनी खोई हुई सत्ता वापस पाने के लिए कमर कस ली है। पार्टी आगामी 19 से 21 मई तक पूरे राज्य में एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसका उद्देश्य सभी 117 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और मतदाताओं की नब्ज टटोलना है। […]

You May Like