भोपाल। रविन्द्र भवन के पास स्थित खाली मैदान में बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। मैदान के कई हिस्सों में फैला कचरा न सिर्फ आसपास के वातावरण को प्रभावित कर रहा है, बल्कि सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तेज बारिश के दौरान यह कचरा बहकर बाणगंगा नाले में पहुंच सकता है। इससे नाले के जाम होने और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है।
स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने जल्द सफाई की मांग की है। वहीं नगर निगम का कहना है कि क्षेत्र में सफाई कार्य जारी है और जल्द ही मैदान में जमा कचरे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
