
पुलिस से बचने के लिए भागते हुए टूटा पैर
नव भारत न्यूज
इंदौर. शहर में गुंडों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस लगातार उन पर सख्त कार्रवाई कर रही है. खजराना थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगा. जिससे उसका पैर टूट गया. पुलिस ने आरोपी को इलाज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
खजराना थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंधव ने बताया कि खजराना थाना क्षेत्र के तनजीम नगर में रहने वाला गुंडा एहसान उर्फ भैय्यू उर्फ सुरीला के हौसले पस्त हो गए हैं. पुलिस को देखते ही भागने के प्रयास में उसका पैर टूट गया. पुलिस ने पहले भी भैय्यू सुरीले को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर से अवैध वसूली और अड़ीबाजी शुरू कर दी थी, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार गुंडों बदमाशों पर इस तरह की कार्रवाई कर रही है.
