ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

इंदौर: शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और शहर में ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 14.87 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है।यह कार्रवाई भैरव मंदिर के पास शिवाजी नगर क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल पर बैठे हुए नजर आए और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।

उन्हें मौके पर ही घेराबंदी कर दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी 29 वर्षीय शुभम मलैया निवासी छत्रीपुरा, शिक्षा: 5 वीं तक पढ़ा हुआ पेशा: सीतलामाता बाजार में कपड़ों की दुकान पर कार्यरत आरोपी पर पहले से आधा दर्जन मामले दर्ज है। वहीं 27 वर्षीय अमन नरवरिया निवासी इंदिरा नगर, मल्हारगंज, इंदौर। शिक्षा: 9वीं तक पढ़ा हुआ पेशा: कपड़ों की दुकान पर कार्यरत।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर शहर के नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचते थे। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Next Post

सनवैली की समस्याओं पर विधायक सिकरवार को सौंपा ज्ञापन

Sat Jul 5 , 2025
ग्वालियर: सनवेली परिसर का एक प्रतिनिधि मंडल सनवैली आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में विधायक डा. सतीश सिकरवार से मिला और व्याप्त समस्याओं को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से विधायक सिकरवार को अवगत कराया गया कि सनवैली परिसर में 950 से अधिक रहवासीगण के परिवार निवासरत […]

You May Like