रामनगर कॉलोनी से अतिक्रमण हटाया गया

भोपाल: राजधानी भोपाल के रातीबढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को रामनगर कॉलोनी में शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में बताया गया था कि कुछ लोगों ने प्रभावशाली व्यक्तियों के संरक्षण में न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, बल्कि वहां पक्के मकान और दुकानें भी बना ली हैं।

जांच में शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई। योजना के तहत, अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी कर अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए कहा गया था। हालांकि, नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब निर्माण नहीं हटाए गए, तो जिला प्रशासन ने अतिक्रमण निरोधक दस्ते की मदद से कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
इनका कहना है
पिछले कुछ समय में जिला प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई कर अवैध कब्जों को हटाया है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास होंगे।
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

बारातियों में डीजे पर डांस करने के दौरान चाकू बाजी

Mon Apr 21 , 2025
इटारसी: पथरौटा में आई बारात में डीजे पर डांस करने के दौरान आपस में बारातियों में हुई चाकू बाजी, जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में सर्जन डॉक्टर अनिकेत सिंह डॉक्टर व प्रियंका मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। दोनों घायलों […]

You May Like