ग्वालियर: सनवेली परिसर का एक प्रतिनिधि मंडल सनवैली आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में विधायक डा. सतीश सिकरवार से मिला और व्याप्त समस्याओं को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से विधायक सिकरवार को अवगत कराया गया कि सनवैली परिसर में 950 से अधिक रहवासीगण के परिवार निवासरत है तथा विगत 07 वर्ष से नियमित प्रतिवर्ष शत प्रतिशत हाउस टैक्स नगर निगम को अदा करते आ रहे हैं.
साथ ही कचरा कलेक्शन का रुपया भी प्रति माह नियमित देते हैं। लेकिन नगर-निगम की ओर से हमें कोई सुविधा नहीं मिल पाती है। सनवैली वासियों ने मांग की कि सनवेली के नजदीक आसपास जहां पर्याप्त पानी हो, वहां शासकीय भूमि पर बोरिंग करवाकर दी जाए ताकि सनवेली को जल की आपूर्ति हो सकें। ज्ञापन देने वालों में वार्ड 60 के पार्षद कल्याण सिंह, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, संचालक केसी मखीजा, वरिष्ठ सदस्य आरएस जादौन, अजय सिंहल एवं श्याम सुंदर डूसेजा शामिल थे।
