भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री आरिफ नगर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय महिलाओं एवं स्कूली बच्चों से आत्मीय बातचीत की।मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली, वहीं महिलाओं से क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की।
उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और अपनी बात रखने का अवसर मिलने पर आभार जताया।
