सतना में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को जिले में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। अलसुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर और रात में तेज बारिश हुई। रात 9 बजे तक सतना में 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पिछले दिनों भारी बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई थी।
बारिश के बीच सतना कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 25 और 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यानी इन कक्षाओं के बच्चों को शुक्रवार और शनिवार स्कूल नहीं जाना होगा।
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों और निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Next Post
121 ग्राम एमडी मामले में पांच महीने बाद तीसरी गिरफ्तारी पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मंदसौर के युवक का नाम आया, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Fri Sep 25 , 2026
इंदौर:टिगरिया बादशाह रोड पर अप्रैल में 121 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है. जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के राहुल राठौड़ को […]

You May Like
-
5 months ago
कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत
-
4 months ago
ई-रिक्शा से विश्वविद्यालय पहुंचे कुलसचिव