
ग्वालियर। मण्डल कार्मिक अधिकारी झांसी राजेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नवीन पहचान पत्र हेतु एचआरएमएस पर फोटो अपडेट, सिग्नेचर आदि अपडेट करने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन कर्मचारी सहायता केंद्र ग्वालियर पर आज आयोजित किया गया। 73 कर्मचारियों के एचआरएमएस
में फोटो और सिगनेचर न होने की दशा में अपलोड करवाए गए। कैम्प में वीएस कंसाना कल्याण निरीक्षक, प्रवीन पचोरी मुख्य कार्यालय अधीक्षक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय ग्वालियर, विनोद मीणा कार्यालय अधीक्षक मंडल रेल प्रबंधक कार्मिक कार्यालय उपस्थित रहे।
