जमीन के विवाद में चाचा को मौत के घाट उतारा 

भेरूंदा। थाना क्षेत्र के ग्राम लचोर में पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा के सिर पर डंडे से वार करने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल रामद्वारा मेहरा की बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने भतीजे बलराम मेहरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार रामद्वारा मेहरा और उनके भतीजे बलराम मेहरा के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उस समय विवाद शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार शाम दोनों के बीच फिर विवाद हो गया. बलराम ने परिवार के अन्य सदस्यों और अपने एक दोस्त को बुला लिया. इसके बाद सभी ने घर में घुसकर रामद्वारा के साथ मारपीट की. इसी दौरान उनके सिर पर डंडा लगने से गंभीर चोट आई. इसके अलावा उनके पुत्र अरुण को भी घायल कर दिया गया. सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रामद्वारा को जिला अस्पताल रेफर किया गया. हालत गंभीर होने पर यहां से भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है. भतीजे बलराम मेहरा व चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

करवा चौथ व्रत की रौनक से गुलजार हुआ बाजार 

Wed Oct 28 , 2026
सीहोर। पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में उत्सवी रौनक छा गई. पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. मेन रोड और गांधी रोड सहित प्रमुख बाजारों में […]

You May Like