स्व. भटनागर स्मृति हॉकी में शैलेंद्र राणा हाउस एवं अंकित पाल हाउस अगले दौर में

ग्वालियर। दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर आयोजित स्वर्गीय ज्ञान प्रकाश भटनागर स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में आज का पहला मुकाबला शिवेंद्र यादव हाउस एवं अंकित पाल हाउस के मध्य खेला गया जिसमें मैच के प्रारंभ में माणिक वर्मा ने शानदार मैदानी गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, वही मैच के पांचवें मिनट में माणिक वर्मा ने लगातार दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी दो गोल की बढ़त से शिवेंद्र यादव हाउस की टीम में खलबली मच गई।

शिवेंद्र यादव टीम ने विरोधी टीम पर आक्रमण किया परंतु उसका कोई लाभ टीम को नहीं मिला जबकि अंकित पाल हाउस की टीम ने पलटवार करते हुए माणिक वर्मा को शानदार पास दिया जिसे माणिक वर्मा ने गोल में बदलकर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाकर अपनी टीमको 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अंकित पाल एकादश के गौरव वर्मा ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर एवं नंदिता शर्मा ने मैदानी गोल किया। प्रशांत गोयल ने दो मैदानी गोलकर अपनी टीम को अजय बढत दिल दी, शिवेंद्र यादव हाउस से एकमात्र गोल ललित जाटव ने किया और मैच की अंतिम सिटी बजने तक स्कोर 7-1 अंकित पाल की टीम के पक्ष में रहा।

प्रतियोगिता का आज का दूसरा मैच शैलेंद्र राणा हाउस एवं दीपक अग्निहोत्री हाउस के मध्य खेला गया जिसमें शैलेंद्र राणा हाउस 3-2 से विजय रही जिसमें शैलेंद्र राणा टीम की ओर से विवेक पाल ने दो गोल किए एवं टीम के कप्तान लक्ष्य राणा ने शानदार मैदानी गोलकर अपनी टीम को विजेता बनाया। आज के पहले मैच के प्लेयर ऑफ द मैच माणिक वर्मा को मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव द्वारा सम्मानित किया गया वहीं दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच विवेक पाल को श्याम श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव, प्रशासक अपेक्स बैंक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंडेल सिंह सिंह गुर्जर प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम श्रीवास्तव मौजूद रहे। अन्य अतिथियों में बच्चन सिंह यादव, गुड्डू तोमर, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर लंबे समय से हॉकी खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदेश और देश को गवांवित कर रहे हैं इस टूर्नामेंट के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बहुत अच्छा अवसर मिल रहा है खिलाड़ी इस अवसर का लाभ उठाएं और आगे चलकर दर्पण मिनी होकी स्टेडियम की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव विवेक पिसाल, आयोजन अध्यक्ष अविनाश भटनागर, टूर्नामेंट डायरेक्टर दिलशाद खान, कमल किशोर, नीरज शर्मा, सत्येंद्र यादव आदि ने किया। राष्ट्रीय हॉकी अंपायर रईस कुरैशी, रितु अनामिका तिर्की, विक्रमसिंह, आदर्श सिंह, शिवानी गौतम एवं ममता सिंह ने टेक्निकल ऑफीसर की भूमिका निभाई।

Next Post

संजीवनी अस्पताल में फर्जी डॉक्टरों की भर्ती कराने वाले दो गिरफ्तार, 3 लग्जरी कार बरामद

Sun May 31 , 2026
दमोह। संजीवनी अस्पताल में फर्जी डॉक्टरों को भर्ती कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 कार और 5 लाख 36 हजार 900 रुपये नकद सहित करीब 45 लाख का मशरूका जब्त किया गया है. टीआई कोतवाली मनीष कुमार ने बताया […]

You May Like