हाट बाजार के दिन जाम से होती है भारी परेशानी

जीरापुर: नगर के मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साप्ताहिक हाट-बाजार के दिन माचलपुर नाका से लेकर इंदर चौराहा और स्वामी विवेकानंद चौराहा तक यातायात अवरुद्ध हो गया. साप्ताहिक हाट-बाजार के दिन आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोग खरीदारी के लिए नगर में आते हैं, जिससे जाम की स्थिति और विकट हो जाती है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद, तहसील और पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी इसका स्थायी समाधान नहीं निकला है. जाम के कारण मरीजों और राहगीरों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कत होती है.लोगों का कहना है कि नगर के अंदर बनने वाले सिटी पोर्शन का निर्माण कार्य होना था जिसको लेकर नगर में चर्चा भी जोरों पर हुई थी लेकिन क्या वजह बनी जो निर्माण कार्य होना था वह अधर में लटक गया.

यदि निर्माण कार्य हो जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती.इसके साथ ही दुकानदारों द्वारा सामान सड़क किनारे रखना और बाइक व अन्य वाहन बेतरतीब खड़े कर देने से भी यातायात अवरुद्ध हो रहा है. नागरिकों शासन प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

Next Post

'द अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री से मचा तहलका, एक्स-वाइफ के लिए सोहेल खान के दिल छू लेने वाले बयान ने जीता फैंस का दिल

Thu Jul 9 , 2026
मुंबई, अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में एक रोमांचक मोड़ आ गया है। शो में सोहेल खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री हो गई है, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो के होस्ट कुणाल खेमू द्वारा पूछे गए सवाल […]

You May Like