शहर भर के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी

दमोह। शहर और जिले भर के मंदिरों में बड़े उत्साह और उमंग के साथ राधा अष्टमी पर्व मनाया गया।सुबह से ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और दोपहर 12 बजे भव्य आरती के साथ पूजन संपन्न हुआ। मौजूद भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ नाच-गाकर उत्सव मनाया।शहर के राधा रमण मंदिर में विशेष आयोजन हुआ, जहां अधिक संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पंडित शिवप्रसाद दुबे और अभिषेक पांडे द्वारा राधा अष्टमी मनाई गई और बधाइयां दी गईं।

मंदिर में विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जहां सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही मातृशक्तियों द्वारा भजन-कीर्तन भी किए गए।

Next Post

जीवित अवस्था में मिले नवजात को डायल-112 ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

Sat Sep 19 , 2026
दमोह। थाना कुम्हारी के ग्राम कुसमी में नहर की पुलिया के पास एक नवजात शिशु के जीवित अवस्था में पड़े होने की सूचना पर डायल-112 एफआरबी-17 थाना कुम्हारी द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।थाना कुम्हारी के ग्राम कुसमी में नहर की पुलिया के […]

You May Like