
दमोह। थाना कुम्हारी के ग्राम कुसमी में नहर की पुलिया के पास एक नवजात शिशु के जीवित अवस्था में पड़े होने की सूचना पर डायल-112 एफआरबी-17 थाना कुम्हारी द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।थाना कुम्हारी के ग्राम कुसमी में नहर की पुलिया के पास नवजात शिशु के जीवित अवस्था में पड़े होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 19-09-2026 को 13:02 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 FRV-17 थाना कुम्हारी को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।दमोह 112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक देवेश तिवारी द्वारा घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए FRV-17 को तत्काल रवाना किया गया तथा थाना एवं वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजेश पटेल, थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक रामकिशोर, महिला सैनिक सीमा ठाकुर व पायलट इक़रार खान घटनास्थल ग्राम कुसमी पहुंचे। वहां नहर की पुलिया के पास एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में पड़ा हुआ मिला। टीम द्वारा बिना विलंब किए नवजात शिशु को FRV-17 से कुम्हारी अस्पताल पहुंचाया गया।कुम्हारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात शिशु को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय दमोह रेफर किया गया।
