सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन 24 अक्टूबर को

सतना :सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का कार्यक्रम शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में रेल लाइन का उद्घाटन एवं नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली रूप से संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नागौद और चुरहट के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा तथा सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

स्थापना दिवस मनाये जाने संबंधी बैठक 27 अक्टूबर को
सतना 23 अक्टूबर 2026/मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2026 को मनाये जाने संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में 27 अक्टूबर को सायं 4 बजे आयोजित की जायेगी। अपर कलेक्टर विकास सिंह ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Next Post

रामलीला के माध्यम से रामकथा के आदर्शो को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास

Sat Oct 24 , 2026
रीवा :मां कालिका मंदिर परिसर रानी तालाब रामलीला का मंचन किया जा रहा है. श्रीरामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित लीला प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा को दर्शाया गया.कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है. श्रीरामलीला उत्सव में पारंपरिक श्रीरामलीला मंचन के […]

You May Like