रीवा :मां कालिका मंदिर परिसर रानी तालाब रामलीला का मंचन किया जा रहा है. श्रीरामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित लीला प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा को दर्शाया गया.कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है. श्रीरामलीला उत्सव में पारंपरिक श्रीरामलीला मंचन के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्था और रामकथा के आदर्शों को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. आयोजन में आम नागरिकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है.
श्रीरामलीला-लीला गुरूकुल संस्थान-चित्रकूट द्वारा विशेष रूप से परिकल्पित प्रस्तुति में आलेख योगेश त्रिपाठी, संगीत संयोजन सीताराम सिंह पटना एवं निर्देशन रामचंद्र सिंह, भोपाल के साथ साथ भक्ति गायक अनूप जलोटा ने श्रीरामलीला में गायन किया है. उत्सव के अंतर्गत 22 अक्टूबर को शंकर विवाह, श्रीराम जन्म, ताडक़ा वध एवं अहल्या उद्धार के प्रसंगों की प्रस्तुति की गई. 23 अक्टूबर को धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, वनगमन एवं केवट प्रसंग की प्रभावशाली प्रस्तुति दर्शकों के बीच की गई जिसमें वस्त्र विन्यास, प्रापर्टी एवं सेट का प्रयोग करके लीला को भावपूर्ण रूप से दर्शकों तक पहुंचाने का कार्य कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है.
