कटक वन डे के लिये कोहली फिट

कटक (वार्ता) भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ रविवार को खेले जाने वाले दूसरे एक दिवसीय मैच के लिये फिट घोषित कर दिया गया है। घुटने की चोट के चलते कोहली पहला वनडे नहीं खेल सके थे।

मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाज़ी कोच सितांशु कोटक ने पत्रकारों से कहा “ कोहली फ़िट हैं और वह आज हमारे साथ अभ्यास करेंगे।”

कोहली की टीम में वापसी की दशा में अंतिम एकादश में किसी एक बल्लेबाज को अब बेंच पर बैठना पड़ेगा। इनमे यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर में से किसी एक का चुनाव किया जा सकता है।

इसके साथ ही विराट के लिये अच्छा प्रदर्शन करना एक चुनौती होगा। विराट का बल्ला एक जमाने से खामोश चल रहा है।

Next Post

यात्री बसों और ट्रेवल्स कार्यालय पर कार्रवाई

Sun Feb 9 , 2025
रिंग रोड पर अवैध रूप से कर रहे थे संचालन इंदौर: रिंग रोड पर अवैध रूप से यात्री बसों को पार्क करने, उनका संचालन करने तथा ट्रेवल्स कार्यालय संचालित करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज बड़ी कार्रवाई की गई. पिपलियाहाना चौराहे से लेकर जूपिटर हॉस्पिटल […]

You May Like