काबुल, 22 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में एक घर में हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता फरीदोन समीम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडोल जिले में बुधवार को भारी बारिश और हिमपात के बाद यह हादसा हुआ। सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं।
अफगानिस्तान में अधिकतर लोग कमजोर मिट्टी के घरों में रहते हैं। ये आसानी से प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। देश के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में काबुल सहित देश के कई राज्यों में और हिमपात और बारिश का अनुमान लगाया है।

