संविदा स्वास्थ्य कर्मी अड़े मांगें पूरी करो
सिंगरौली: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का बेमियादी हड़ताल जारी है। जिससे जिले के कई सरकारी अस्पतालों मे ताले लटके हैं। इस बीच हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को सौप कर मांगों को पूरा कराये जाने के लिए आग्रह किया है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पिछले दिनों 22 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा स्वास्थय कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल से ग्रामीण अंचलों के स्वास्थ्य केन्द्रों में ताला लटक गया है।
स्वास्थ्य कर्मियों की ये हैं 7 मांगे
जानकारी के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाकर नियमित किया जावे। पूर्व से दी जा रही सुविधाओं में ईएल एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है। अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है। अप्रेजल जैसी कुरीति को यथावत रखा गया है। सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष से घटाकर 62 वर्ष कर दिया गया है। एनपीएसए ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डीए की सुविधा से वंचित रखा गया है। शासन द्वारा समकक्षता वेतन विसंगति का निर्धारण गलत तरीके से किया गया है, जिसमें पुन: विचार कर संशोधन किया जावे।
