सरकारी स्कूल में किचन की छत गिरी, महिला घायल

नीमच। जिले में मौजूद एक शासकीय स्कूल में रसोई की छत गिरने का मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और तत्काल एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। यह घटनाक्रम एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल ग्राम बराड़ा का है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में कार्यरत रसोईयां ललिता बाई गोस्वामी जब कीचन में काम कर रही थी। इसी दौरान कीचन की छत गिर गई, और उसमे ललिता बाई गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कीचन की मरम्मत को लेकर विद्यालय, जन शिक्षक बीआरसी और जिला पंचायत तक को आवेदन देकर और मौखिक रूप से कई बाद अवगत कराया गया। लेकिन इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मामले में महिला स्वयं सहायता समूह की प्रदेश अध्यक्ष माया-मनोहर बैरागी का कहना है कि, गनीमत रहीं कि घटना में स्कूल में कार्यरत महिला घायल हुई, अगर कोई बड़ी घटना हो जाती, तो उसका जिम्मेदार कौन होता। इसी प्रकार से पूरे जिले में मौजूद अधिकतम स्कूलों और उसमें मौजूद कीचन शेड़ की हालत जर्जर है। प्रदेशाध्यक्ष माया-मनोहर बैरागी ने स्कूलों में मौजूद सभी किचन शेड की जांच करने और कार्यवाही करते हुए उन सभी की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर ना हों।

Next Post

रिमझीम बारिश के बीच रथ में सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ

Wed Jun 25 , 2025
मोहन बड़ोदिया।जिले के मोहन बड़ोदिया में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ने भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा निकाली. बुधवार सुबह 11 बजे मताना रोड स्थित जगदीश मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई.यात्रा जगदीश मंदिर से मताना रोडए हनुमान मंदिर होते हुए आगर सारंगपुर रोड से पुरानी मंडी तक रहा. […]

You May Like