सतना : शुक्रवार को एक ओर जहां रेल महाप्रबंधक पमरे शोभना बंधोपाध्याय द्वारा रीवा का रुख किया गया वहीं दूसरी ओर सहायक मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने सतना रेलवे स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.एडीआरएम आनंद कुमार ने रेलवे प्लेटफार्म से होते हुए टिकट काउंटर व आरक्षण केंद्र को ओर नजर दौड़ाई. इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.
इसके साथ ही एडीआरएम द्वारा गति शक्ति से संबंधित कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी के बार में पूछा. वहीं निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से संबंधित कार्यों पर बारीकी से गौर करते हुए गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष बल देने की ताकीद की. इसके साथ ही रेलवे प्लेटफार्म पर ऑपरेशनल जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों को विशेष सकर्तकता बरतने के निर्देश दिए.
