दमोह: रीवा में घटी दुखद घटना के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को जनआक्रोश मौन रैली का आयोजन किया गया. घटना में 105 श्रुत मति माताजी व 105 उपशम मति माताजी के समाधि मरण के बाद समाज में शोक का माहौल है. इसी के चलते देशभर में संतों के आह्वान पर ज्ञापन सौंपे जा रहे है.दमोह में सोमवार सुबह 9 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर से महिला, पुरुष व बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौन रैली में शामिल हुए.रैली नन्हें मंदिर से प्रारंभ होकर पलंदी मंदिर, घंटाघर और कीर्तिस्तंभ तक निकाली गई.
जिसके बाद रैली के समापन पर कीर्तिस्तंभ पहुंचकर समाज की ओर से प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम के दौरान समाजजन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस व्यवस्था में सीएसपी एचआर पांडे, मनीष कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।इसी के साथ जबेरा,बांदकपुर,हटा, पथरिया, तेंदूखेड़ा,बटियागढ़ में भी ज्ञापन दिया गया और आक्रोश देखा गया. इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभी जगह अनुभाग अधिकारी या फिर तहसीलदारों ने ज्ञापन लिए।
