संयम धर्म का महत्व समझाते हुए धार्मिक आयोजन

भोपाल। श्री महावीर दिगंबर स्टेशन बजरिया जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के छठवें दिन संयम धर्म की पूजा-अर्चना हुई। प्रवचन में मनोज शास्त्री ने कहा कि जैसे वाहन के लिए ब्रेक और सरोवर के लिए बांध आवश्यक है, वैसे ही जीवन के लिए संयम जरूरी है। असंयमी जीवन पशुवत है और मोक्ष मार्ग में बाधक है। धूप दशमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की तथा महिलाओं ने सुगंध दशमी का व्रत धारण किया। संध्या में महिला मंडल अध्यक्ष बबीता पंचरत्न के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें नेमी-राजुल नाटिका का मंचन और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाजजनों ने बड़ी संख्या में धर्मलाभ लिया।

 

Next Post

बनखेडी में रेलवे समस्याओं पर बैठक, ट्रेन स्टापेज की मांग

Wed Sep 3 , 2025
बनखेडी। रेलवे स्टेशन की समस्याओं और ट्रेन स्टापेज की मांगों को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर में बैठक हुई। नागरिक संघर्ष समिति और समाजसेवियों ने निर्णय लिया कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी से मुलाकात कर समस्याएं रखी जाएंगी, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख समस्याओं में दोनों प्लेटफार्म पर […]

You May Like