शिवपुरी: बैराड़ तहसील के हर्रई गांव में पार्वती नदी अपनी सीमा को क्रॉस कर गई। नदी का उफनता हुआ पानी गांव के घरों में घुस गया और खेतों में बहने लगा। इस कारण 3 हजार बीघा में फसल उगने से पहले ही खराब हो गई। ग्रामीण यहां से पलायन कर रहे हैं।बैराड़ तहसील एवं गोवर्धन थाना सीमा में आने वाले ग्राम पंचायत हर्रई बरखेडी के तीन ओर से पार्वती नदी बहती है। रात से शिवपुरी जिले में बारिश शुरू हुई और लगातार रात 8 बजे तक बारिश हुई।
इस कारण पार्वती नदी अपने उफान पर आ गई। पोहरी रोड पर स्थित उंची खरई से हर्रई गांव की ओर जाने वाले पार्वती हर्रई के पुल पर 5 फुट आ गया। इस कारण यातायात तो प्रभावित रहा ही, साथ में पार्वती नदी का पानी हर्रई ग्राम पंचायत के गांवो के खेतों में समा गया जिससे फसलों ने उगने से पूर्व ही अपना दम तोड दिया।
गांव में भी पार्वती ने कोहराम मचा दिया। नदी का पानी गांव में घुस गया। गांव की कच्ची सडको पर 2 से 4 फुट तक पानी आ गया। लोगो के घरो में पानी घुस गया है। हरई गांव उसके टोले मजरा डाबरपुरा,और आदिवासी बस्ती सहित बरखेडी गांव में लगभग 900 लोग निवास करते है। गांव से पलायन शुरू हो गया है
