ननि अधिकारी ने जहर खाया, आईसीयू में भर्ती; परिजनों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

इंदौर। नगर निगम के एक अधिकारी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं.

जानकारी के अनुसार सहायक सीएसआई महेंद्र सिंह चौहान को खजराना चौराहा स्थित नोबल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है. परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में गंदगी मिलने के मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी, लेकिन इस दौरान उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया. परिवार के सदस्यों ने नव भारत को बताया कि कार्रवाई के बाद से ही वे मानसिक तनाव में थे. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. मामले को लेकर पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

श्रीराम जन्मोत्सव और धनुष यज्ञ प्रसंग से गूंजा कथा पंडाल

Thu May 21 , 2026
भोपाल। न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कथा व्यास प्रतिकेश्वर महाराज ने श्रीराम जन्मोत्सव, ताड़का वध, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से […]

You May Like