उपचुनाव में दिख रहे चुनाव प्रचार के नायाब तौर तरीके

दतिया। विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार का नायाब तौर तरीका चर्चा का विषय बन गया है। नेताओं के भाषणों से ज्यादा उनके अलग-अलग अंदाज वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के भतीजे नितिन तिवारी ग्राम लमायचा में किसान निर्मल यादव के साथ ट्रैक्टर चलाते, धान की रोपाई करते और खेत में हाथ बंटाते नजर आए। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ग्राम सोनार में किसान कालीचरण पटेल के खेत पर ट्रैक्टर चलाते दिखाई दिए थे।

चुनावी गलियारों में इस ट्रैक्टर पॉलिटिक्स’ की चर्चा हो रही है। लोग इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा मानते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अब नेता किसानों के बीच पहुंचकर अलग-अलग अंदाज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी अपने समर्थकों और परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार अभियान चला रहे हैं। ऐसे में खेतों में पहुंचकर किसानों के साथ जुड़ने की तस्वीरें चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गई हैं।

Next Post

राहुल गांधी एवं विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय : हुड्डा

Wed Jul 22 , 2026
चंडीगढ़ 22 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकार है। श्री हुड्डा […]

You May Like