देवास: जिले के सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में नेवरी फाटा के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ग्राम दुधलाई निवासी दो सगे भाई प्रदीप धाकड़ और शुभम धाकड़ तथा ग्राम गुनाई निवासी मोहित धाकड़ के रूप में हुई है।
घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Post
हाथीनाला में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, दो की जिंदा जलकर मौत, एक घायल
Sun Apr 12 , 2026
सिंगरौली:अनपरा। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई […]

You May Like
-
3 weeks ago
भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारम्भ