ग्वालियर: सिद्धपीठ श्री गंगा दास जी की बड़ी शाला में 500वा झूलन महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस श्रीधाम वृन्दावन से पधारे पंडित जानकी वल्लभ शास्त्री ने भागवत के महात्म के बारे में बताया। श्री व्यासजी ने बताया कि श्री मद भागवत मनुष्य के समस्त क्लेश हर लेती है और जीवन में सुन्दर विवेक की जाग्रति करा देती है। भागवत कथा सुनने मात्र से बड़े से बड़े पापी भी तर जाते है और यदि कोई प्रेत योनि में भी चला जाता है तो आगर उसके निमित भी भागवत कथा कराई जाय तो उसकी भी मुक्ति हो जाती है। उदाहरण के तोर पर उन्होंने धुंदकारी का का चरित्र सुनाया।
कथा के पूर्व मुख्य परीक्षत लीलाधर शर्मा कान्ता शर्मा द्वारा बड़ी शाला पर पूजन कर लक्ष्मीबाई कालोनी में धूम धाम से कलश यात्रा निकली गई जिसमे महिलाए अपने सिर पर मंगल कलस रखे हुई थीं।श्रद्धालु हर्ष के साथ गाते बजाते जा रहे थे। कथा के समापन के बाद सुन्दर रास लीला का आयोजन भी किया जा रहा है। वृन्दावन धाम से पधारे रास मंडल द्वारा बड़ी सुंदर भगबान की लीला का चित्रण किया जा रहा है। युगल सरकार द्वारा दिव्य रास का दर्शन हो रहा है। मदनमोहन कटारे, ललित कुमार खण्डेलबाल, सुभाष अग्रवाल, सतीश कटारे, राहुल शर्मा, मुकुंद शर्मा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
