मेडिकल कॉलेज मार्ग में घुटनों तक भरा पानी, प्रशासन बेख़बर


सतना : जिले के मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही का शिकार है. पहली ही बारिश में सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है और स्थिति यह है कि मार्ग पर घुटनों तक गंदा पानी और कीचड़ जमा है.

जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण आपातकालीन सेवाओं पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है. दोपहिया वाहन चालक रोजाना फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं है

विकास के दावों की खुली पोल

मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान के रास्ते की यह बदहाली शहर के बुनियादी ढांचे और जलनिकासी के दावों की हकीकत बयां कर रही है. दोनों ओर बनी पुरानी दीवारों और कच्चे रास्तों के बीच पानी निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है.

कॉलेज के छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जलनिकासी का स्थाई प्रबंध नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा.

इनका कहना

सड़क पर घुटनों तक गंदा पानी भरा होने से रोजाना आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.जलभराव और गड्ढों के चलते आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और हर समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए.

अमन पाठक,मेडिकल कॉलेज

रोजाना कॉलेज और अस्पताल आना एक जंग जीतने जैसा हो गया है.घुटनों तक भरे गंदे पानी से पैदल निकलना नामुमकिन है और गाड़ियों से आने पर कपड़े खराब होने के साथ फिसलने का डर रहता है.

अमन सोनी,मेडिकल कॉलेज

Next Post

नकबजनी करने वाले दो बदमाश धराए, 3.20 लाख का माल बरामद

Wed Aug 19 , 2026
इंदौर: राऊ के पलाश परिसर में फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस को 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पड़े. फुटेज में मिले संदिग्धों के हुलिए और आवाजाही के रास्तों को तकनीकी साक्ष्यों से जोड़ते हुए […]

You May Like