
1 युवक की हुई मौत, 2 घायल
शहडोल । जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुर्रा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन युवक घोरसा गांव से बाइक में सवार होकर ब्यौहारी जा रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठे संतोष चर्मकार (32) सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने संतोष को कुचल दिया। हादसे में संतोष की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
