भारत ने ईरान एवं इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी

भारत ने ईरान एवं इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी

नयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) ईरान पर इज़रायल के हवाई हमले के बाद भारत ने दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने और स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जारी परामर्श में कहा, ‘ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से अनुरोध किया जाता है कि वे सतर्क रहें, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया एकाउंट में दी जाने वाली सलाह का पालन करें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।’

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।’

दोनों दूतावासों ने भारतीय प्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।

Next Post

सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन

Fri Jun 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली प्रमुख कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक संजय जे कपूर का कल इंग्लैंड में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में यह […]

You May Like