रांची, 18 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के अंतिम चरण के पहले दिन मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
आज यहां दिन के पहले मैच में हरियाणा ने पूल ए में मणिपुर को 7-1 से हराया। हरियाणा के लिए सावी ने (32वें, 37वें) और कीर्ति ने (45वें और 56वें) मिनट में लिए दो-दो गोल किए। खासा शशि ने (11वें), सुप्रिया ने (54वें) और कीर्ति ने (58’) मिनट में अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किये। मणिपुर के लिए दीना देवी नाओराम ने (दूसरे) मिनट में सांत्वना गोल किया।
अगले मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने बंगाल को एक करीबी मुकाबले में 1-0 से हराया। बंगाल की ओर से दीपिका बरवा ने (तीसरे) मिनट में मैच के पहले क्वार्टर में गोल किया।
तीसरे मैच में मध्य प्रदेश ने पूल ए में महाराष्ट्र को 2-0 से हराया। महाराष्ट्र से खेल के पहले और अंतिम क्वार्टर में हॉकी मध्य प्रदेश के लिए भूमिक्षा साहू ने (चौथे) और कप्तान सोनिया कुमरे ने (58वें) मिनट गोल करके खेल को महाराष्ट्र को जीत से दूर कर दिया।