बस स्टैंड पर वाटर कूलर बंद, प्यासे लौट रहे यात्री नारायणगंज में पेयजल संकट

नारायणगंज: नगर के बस स्टैंड परिसर में यात्रियों और दुकानदारों की प्यास बुझाने के लिए लगाया गया वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। राहगीर जब पानी पीने पहुंचते हैं तो सूखी टोटी देखकर मायूस लौट जाते हैं। बाजार, टैक्सी स्टैंड और ऑटो बस स्टैंड क्षेत्र में रोजाना भारी भीड़ रहती है, लेकिन पेयजल की यह सुविधा कई दिनों से बंद होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।इसी तरह बाजार क्षेत्र में लगा वाटर कूलर भी ठप पड़ा है।

व्यापारियों और नागरिकों ने बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं हुआ। यह वाटर कूलर सरपंच पंडरिया और जनपद उपाध्यक्ष द्वारा लगवाया गया था, लेकिन स्थापना के बाद से इसकी नियमित सफाई या देखरेख नहीं हो रही।टंकी में काई जमने से बढ़ा संक्रमण का खतराकाम्प्लेक्स परिसर की पानी की टंकी में काई जम चुकी है, जिससे पानी पीने लायक नहीं बचा है।

जनपद पंचायत द्वारा समय-समय पर टंकी की सफाई नहीं कराई जा रही, जिसके कारण दूषित पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वाटर कूलर में आरओ फिल्टर भी नहीं है और टोटियां टूट चुकी हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली।क्षेत्रवासियों ने जनपद और ग्राम पंचायत से मांग की है कि बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र के वाटर कूलर तुरंत ठीक कराए जाएं व टंकी की सफाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि यात्रियों, दुकानदारों और आमजन की प्यास बुझ सके।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Sun Oct 12 , 2025
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव का शाम को राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने टर्मिनल परिसर में स्थापित स्व. राजमाता सिंधियाकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजमाता […]

You May Like