ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव का शाम को राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने टर्मिनल परिसर में स्थापित स्व. राजमाता सिंधियाकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजमाता की आज 106 वी जयंती है।
राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर के लिए रवाना हुए। विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया तथा अभय चौधरी, अनिल सांखला, विनय जैन, मधुसूदन सिंह भदोरिया व दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। विमानतल पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती …
