इंदौर में किसानों ने निकाली भावांतर धन्यवाद ट्रैक्टर रैली

इंदौर: किसानों ने रविवार को भावांतर योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली का प्रारंभिक मार्ग दशहरा मैदान से कलेक्ट्रेट तक निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे सुपर कॉरिडोर मैदान पर ही आयोजित किया गया।

किसान ट्रैक्टरों के साथ सुपर कॉरिडोर मैदान तक पहुंचे, जहां दोपहर में सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े और किसानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

इंदौर में बढ़ी सर्दी की दस्तक, रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी का असर अब मालवा में भी दिखाई देने लगा है. शहर में दिन के साथ-साथ रातें भी ठंडी होने लगी हैं. बीती रात इंदौर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है. वहीं दिन का […]

You May Like