पुलिस ने पकड़ा लाखों रूपए का नकली मावा

टीकमगढ़। दीपावली के पर्व पर टीकमगढ़ में बिकने आ रहे नकली मावा पर दिगौड़ा पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक चार पहिया वाहन से नकली मावा जब्त किया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशानुसार दीपावली के पर्व पर अवैध मिठाई भंडारण और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर सख़्त निगरानी रखने एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना दिगौड़ा पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिनांक झांसी की ओर जा रही विंगर मिनी बस (MP 07 AE 0697) को रोककर जांच की।जांच में वाहन से कुल 15 बोरी नकली मावा (मिठाई बनाने वाला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद सामग्री और वाहन को सुरक्षित रूप से थाना परिसर में रखा गया, जबकि वाहन में सवार यात्रियों को अन्य बस द्वारा उनके गंतव्य स्थानों पर भेजा गया।

Next Post

नशे में धुत ड्राइवर ने अस्पताल में मचाया तांडव, 20 बाइक रौंदी, महिला-बच्ची घायल

Wed Oct 22 , 2025
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात जिला अस्पताल परिसर में एक नशे में धुत ड्राइवर ने जमकर हंगामा मचाया। शराब पीकर निजी स्कूल वैन (MP16 T 2066) चला रहा आरोपी इकराम, अस्पताल परिसर में दो कारों और लगभग 20 बाइकों को टक्कर मारते हुए बाहर और अंदर […]

You May Like