दोस्त की पत्नी की लूटी अस्मत, 7.5 लाख हड़पे

जबलपुर‌: बेलबाग थाना अंतर्गत बाई का बगीचा में रहने वाली 53 वर्षीय महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया बल्कि, 7.5 लाख हड़प लिए।
बेलबाग पुलिस ने बताया कि बाई का बगीचा निवासी 53 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति रेलवे में पदस्थ थे जिनका 2021 में निधन हो गया था। 2 जुलाई 2021 को पति का दोस्त महेन्द्र प्रजापति उर्फ गोलू पिता प्रेमलाल प्रजापति 35 वर्षीय निवासी शीतला माई, घर आया और उसे अकेला पाकर जबदस्ती दुष्कर्म किया इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला ने महेंद्र पर विश्वास करते हुए उसे जरूरत पड़ने पर 7.5 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद महिला ने जब पैसे मांगे तो वह बहानेबाजी करता रहा, अब जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया जिसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Next Post

रामलीला मैदान की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Thu Jul 17 , 2025
शोभापुर।अब हिंदुत्व की रक्षा के साथ-साथ बजरंग दल द्वारा धार्मिक स्थानों की साफ सफाई का भी कार्य निरंतर जारी है । इसी विषय को गंभीरता से देखते हुए जब बजरंग दल के युवाओं को रामलीला मंच के सामने गंदगी दिखाई दी तब उन्होंने तत्काल वहां की साफ सफाई कर एक […]

You May Like