उदयपुरा में आदिवासियों और कांग्रेस का बेदखली का विरोध, तहसीलदार से की संवाद – आंदोलन की चेतावनी

हटा/दमोह.हटा वनांचल क्षेत्र उदयपुरा में बुधवार को कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी एकत्रित हुए। इस दौरान तहसीलदार आलोक जैन और जेपी मिश्रा ने ग्रामीणों से संवाद किया।दरअसल मड़ियादो बफरजोन के ग्रामीणों ने बीते दिन हटा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राजस्व और वन विभाग पर जमीन से बेदखल करने के आरोप लगाए थे। इसी मामले में बुधवार को राजस्व अमला 50 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को सौंपने पहुंचा था।इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक और आदिवासियों ने बेदखली कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए बेदखली पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में विशाल आंदोलन किया जाएगा।संवाद के दौरान पटवारी अनिल शुक्ला सहित वन विभाग का अमला भी मौजूद रहा।फिलहाल अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात सुनी और उच्च स्तर पर अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

Next Post

हटा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 8 , 2026
हटा/दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत हटा पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. दिनांक 07/08 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि […]

You May Like