बिना रायल्टी दो ट्रैक्टर ट्राली से ढुल रही रेत पकड़ाई 

जबलपुर। हिरन नदी घाट से रेत का अवैध उत्खनन कर बिना रायल्टी दो ट्रैक्टर ट्राली से ढुल रही रेत मझगांव पुलिस ने पकड़ी। इसके साथ ही रेत के अवैध परिवहन में 2 ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया।

मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि जौली मोड़ के पास खितौला खम्परिया की ओर से आ रहे ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 ए बी 6240 एवं ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 जेड एच 1753 को पकड़ा गया। जिनमें ट्राली लगी हुयी थीं ट्राली में रेत भरी हुई थी। चालक मानशु दाहिया 19 वर्ष धुप कपूर कोल 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सुनार खेड़ा थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी से ट्राली में भरी रेत के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी एवं दस्तावेज नहीं होना बताते हुये ग्राम भंडरा हिरन नदी घाट से रेत उत्खन्न कर मझगवा ले जाना बताये‌‌। दोनों चालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

217 पर पुलिस एक्ट, 229 पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही 

Wed Feb 11 , 2026
जबलपुर। ट्रैफिक जाम करने, शराब पीकर फर्राटा भरने वालों से लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। यातायात अवरूद्ध करने वाले 217 लोगों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले मोटर व्हीकल एक्ट के […]

You May Like